Wednesday, January 16, 2019

राजकुमार हिरानी पर यौन उत्पीड़न के आरोप से सदमे में निर्देशक, कहा- 'फैसला न सुनाए'

डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर का आरोप लगने से कई बॉलीवुड सेलेब्स शॉक्ड हैं. फिल्म संजू में हिरानी संग बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम चुकी एक महिला ने उनपर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. दिया मिर्जा, बोनी कपूर, शरमन जोशी और अरशद वारसी ने आरोपों पर हैरानी जताई. कई ने डायरेक्टर का सपोर्ट करते हुए कहा, "वे ऐसा नहीं कर सकते." अब मशहूर निर्देशक इंद्र कुमार ने भी हिरानी का समर्थन किया है.

मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में इंद्र कुमार ने कहा- ''मैं सदमे में हूं कि राजकुमार हिरानी जैसे जेंटलमैन का नाम मीटू मूवमेंट के तहत सामने आया है. मुझे यकीन है कि जल्द ही सच्चाई सामने आएगी. हमें इस समय फैसला नहीं सुनाना चाहिए.'' बताते चलें कि जिस महिला ने हिरानी पर आरोप लगाए थे, उसका कहना है कि उत्पीड़न की घटना संजू के पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान मार्च से सितंबर 2018 के बीच की है. महिला ने यह भी कहा कि उसका एक से ज्यादा बार यौन उत्पीड़न किया गया.

आरोपों पर हिरानी का जवाब

हालांकि हिरानी ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया है. उन्होंने एक बयान जारी करते हुए कहा कि ''मैं दो महीने पहले संज्ञान में लाए गए इस दावे से शॉक्ड हूं. मैंने इस मामले को समिति या एक कानूनी इकाई के पास भेजने की सलाह दी थी. लेकिन शिकायकर्ता इसके बदले मीडिया के पास गई. मैं जोर देकर कहना चाहता हूं कि मेरी छवि खराब करने के इरादे से गलत और नुकसान पहुंचाने वाली कहानी का प्रचार किया जा रहा है.''

क्या है महिला के आरोप

महिला ने संगीन आरोप लगाते हुए बताया कि हिरानी ने उनके लिए अभद्र टिप्पणी का इस्तेमाल किया. फिर उनके साथ अपने घर और दफ्तर पर जोर जबरदस्ती की. महिला ने लंबे समय तक अपनी आवाज दबाने की भी वजह बताई. उन्होंने बताया कि वो इसलिए खामोश रही क्योंकि उन्हें अपनी नौकरी जाने का डर था.

सोनम की फिल्म के पोस्टर से हटा हिरानी का नाम

कहा यह भी जा रहा है कि हिरानी पर के आरोप की वजह से ही उनका नाम ''एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा'' के नए पोस्टर से हटा लिया गया था. शुरुआत में रिलीज पोस्टर्स में हिरानी का नाम बतौर प्रोड्यूसर शामिल था. लेकिन बाद में मेकर्स ने क्रेडिट लाइन से हिरानी का नाम हटाना बेहतर समझा.

शीला दीक्षित की पुरानी प्रोफाइल को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें दिल्ली का नेतृत्व सौंपने का फैसला किया है. वह 15 वर्षों तक लगातार मुख्यमंत्री रहीं. इसी दौरान दिल्ली का पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर बदलने का श्रेय उन्हें दिया जाता है. अपने प्रशासनिक अनुभव की बदौलत उन्होंने आलाकमान को अपने पर दोबारा भरोसा दिलाया है. क्योंकि उनके कामकाज को लेकर कोई विवाद देखने को नहीं मिलता है. उन्हें एक बेहतर मैनेजर माना जाता है. अपने पुराने तजुर्बों को लेकर कॉन्फिडेंस से भरी नजर आती हैं. ‘आजतक’ के इस सवाल पर वह कहती भी हैं कि, ‘आलाकमान को लगता है कि मुझे दिल्ली का अनुभव है और यही कारण है कि उन्होंने नई दिल्ली कांग्रेस प्रमुख के लिए मुझे चुना.’

बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए विभिन्न राज्यों में विपक्षी दलों का एकजुट होने का क्रम शुरू हो गया है. कांग्रेस महागठबंधन की पूरजोर तरफदारी कर रही है. वह बिहार में महागठबंधन खड़ा कर चुकी है. हालांकि शीला दीक्षित अपनी सियासी रणनीति का खुलासा नहीं कर रही हैं. दिल्ली में कांग्रेस के पास लोकसभा और विधानसभा में एक भी सीट नहीं है. इस स्थिति में अगले चुनाव की रणनीति पर वह कहती हैं कि, ‘दिल्ली में गठबंधन पर चर्चा चल रही है और जब वक्त आएगा तो पता चल जाएगा.’

No comments:

Post a Comment