खेल डेस्क. आईपीएल के 34वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 40 रन से हरा दिया। मुंबई ने दिल्ली को 169 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 128 रन ही बना सकी। मुंबई को दिल्ली के खिलाफ तीन मैच के बाद जीत मिली। उसे पिछली जीत 2017 में मिली थी। रोहित शर्मा की टीम इस जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। वहीं, श्रेयस अय्यर की टीम एक स्थान नीचे खिसकर तीसरे स्थान पर चली गई।
दिल्ली के लिए शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 23 गेंद पर 26 रन की पारी खेली। पृथ्वी शॉ 20 और क्रिस मॉरिस 11 रन बनाकर आउट हुए। टीम का अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। मुंबई के लिए राहुल चाहर ने 3, जसप्रीत बुमराह ने 2, लसिथ मलिंगा, हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या ने 1-1 विकेट लिए।
हार्दिक ने 15 गेंद पर 32 रन बनाए
इससे पहले मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 168 रन बनाए। क्रुणाल पंड्या 37 रन बनाकर नाबाद रहे। क्विंटन डीकॉक ने 35, हार्दिक पंड्या ने 32 और रोहित शर्मा ने 30 रन की पारी खेली। हार्दिक ने 15 गेंद की पारी में दो चौके और तीन छक्के लगाए। दिल्ली के लिए कगिसो रबाडा ने दो, अक्षर पटेल और अमित मिश्रा ने एक-एक विकेट लिए।
रोहित-डीकॉक ने की अर्धशतकीय साझेदारी
मुंबई को पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा। वे अमित मिश्रा की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने डीकॉक के साथ पहले विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। डीकॉक को रबाडा ने रन आउट किया। बेन कटिंग दो रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर पवेलियन लौट गए। सूर्यकुमार यादव (26) को रबाडा ने आउट किया।
रोहित 8 हजार टी-20 रन बनाने वाले दुनिया के 8वें बल्लेबाज
रोहित ने 30 रन की पारी में टी-20 में अपने आठ हजार रन पूरे कर लिए। वे ऐसा करने वाले दुनिया के आठवें और भारत के तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सुरेश रैना (8216) और विराट कोहली (8183) ऐसा कर चुके हैं।
इससे पहले मुंबई ने टीम में दो बदलाव किए। ईशान किशन की जगह बेन कटिंग और जेसन बेहरेनडॉर्फ की जगह जयंत यादव को टीम में शामिल किया। दिल्ली ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया।
Friday, April 19, 2019
Monday, April 15, 2019
कस्टमर से कैरी बैग के 3 रुपए मांगने के लिए बाटा पर 9 हजार रुपए का जुर्माना
नई दिल्ली. उपभोक्ता फोरम ने फुटवियर कंपनी बाटा इंडिया लिमिटेड पर सर्विस में कमी के लिए 9 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। दरअसल, चंडीगढ़ में बाटा के एक शोरूम में ग्राहक से पेपर बैग के लिए 3 रुपए मांगे गए थे। इस पर ग्राहक ने कंज्यूमर फोरम का दरवाजा खटखटाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकायकर्ता का कहना था कि बाटा ने बैग पर भी शुल्क लगाया, यानी कंपनी बैग को भी ब्रांड के नाम से ही बेचने की कोशिश कर रही थी, जो कि बिल्कुल न्यायोचित नहीं था।
सभी ग्राहकों को मुफ्त पेपर बैग दे कंपनी
शिकायतकर्ता ने इस मामले में कंपनी के खिलाफ सर्विस में कमी की शिकायत करते हुए 3 रुपए का रिफंड मांगा था। बाटा ने अपने बचाव में कहा कि उसकी तरफ से सर्विस में कोई कमी नहीं छोड़ी गई। हालांकि, फोरम ने कहा कि यह बाटा की जिम्मेदारी थी कि वह सामान खरीदने वाले लोगों को मुफ्त पेपर बैग मुहैया कराए। इसी के साथ फोरम ने बाटा को निर्देश दिया कि वह सभी ग्राहकों को मुफ्त पेपर बैग दे। फैसले में यह भी कहा गया कि अगर कंपनियों को पर्यावरण की चिंता है तो वह पर्यावरण के अनुकूल पदार्थों से बने बैग कस्टमर को मुफ्त में दें।
मानसिक यातना के लिए 3 हजार के भुगतान के आदेश
फोरम ने फैसले में बाटा इंडिया को निर्देश दिया कि वह ग्राहक को बैग के 3 रुपए के साथ ही मुकदमे में लगी राशि- 1000 रुपए लौटाए। इसके अलावा बैग न देकर ग्राहक को मानिसक यातना देने के लिए 3 हजार रुपए के भुगतान के आदेश दिए गए। फोरम ने राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के लीगल एड अकाउंट में 5000 रुपये जमा करने के भी निर्देश दिए।
आजम के बयान को लेकर सुषमा स्वराज ने मुलायम सिंह यादव से कार्रवाई करने की अपील की। सुषमा ने ट्वीट किया, "मुलायम भाई - आप पितामह हैं समाजवादी पार्टी के। आपके सामने रामपुर में द्रौपदी का चीर हरण हो रहा हैं। आप भीष्म की तरह मौन साधने की गलती मत करिये।"
इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी आजम खान को नोटिस जारी किया है। आयोग ने आजम के बयान को महिला के लिए अपमानजनक और अनैतिक बताया है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा, "हमने मामले में चुनाव आयोग को भी पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है ताकि उन्हें सबक मिले। चुनाव के समय यह सब बंद होना चाहिए। महिला केवल उपभोग के लिए नहीं है। महिला वोटरों को इस तरह के बयान देने वालों के खिलाफ मतदान करना चाहिए।"
मामले पर जयाप्रदा ने कहा, "2009 में पार्टी में होते हुए भी अखिलेश और मुलायम ने मुझे समर्थन नहीं दिया था। आजम खान को इसकी आदत है। इनका स्तर किस तरह गिर गया है। यह कभी सुधरेगा नहीं कि मैं एक महिला पर ऐसी टिप्पणी कर रहा हूं। जो हम बोल भी नहीं सकते, वो ऐसी टिप्पणी करता है। अब वो मेरा भाई नहीं, वो मेरा कुछ भी नहीं। इसको हम छोड़ेंगे नहीं। इसका चुनाव नहीं होना चाहिए। इसका चुनाव रद्द करना चाहिए।"
जयाप्रदा 2004 और 2009 में रामपुर लोकसभा सीट से सपा के टिकट पर सांसद चुनी गई थीं। इस साल मार्च में ही में उन्होंने भाजपा ज्वाइन की है। पार्टी ने उन्हें रामपुर से ही टिकट दिया है।
आजम एक और विवादास्पद वीडियो वायरल
आजम खान का एक और वीडियो वायरल हुआ है। एक मिनट 30 सेकंड के इस वीडियो में आजम अपनी गाड़ी पर खड़े होकर कह रहे हैं, "सब यहां डटे रहो। कलेक्टर-वलेक्टर से मत डरियो। ये तनखैया (तनख्वाह पाने वाला) है। तनखैयों से नहीं डरते। मायावती जी के फोटो देखे हैं। कैसे बड़े अफसर रूमाल निकाल के उनके जूते साफ करते हैं। हमारा उन्हीं (मायावती) से गठबंधन है। अल्लाह ने चाहा तो मायावती जी के जूते इन्हीं से साफ कराऊंगा।"

Monday, April 8, 2019
पंजाब-हैदराबाद का मैच आज, किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स का सक्सेस रेट 75%
खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण का 22वां मुकाबला सोमवार को मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद की बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें इस सत्र में पहली बार आमने-सामने होंगी। हालांकि, आईपीएल में दोनों के बीच यह 13वां मुकाबला है। अब तक हुए 12 मैच में से हैदराबाद 9 को जीतने में सफल रही है। पंजाब सिर्फ 3 में ही जीत हासिल कर पाई है।
सनराइजर्स हैदराबाद तालिका में 5 में से 3 मैच जीतने के बाद दूसरे नंबर पर है। पंजाब ने भी 5 में से 3 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के 6-6 अंक हैं, लेकिन नेट रनरेट के आधार पर हैदराबाद दूसरे और पंजाब 5वें नंबर पर है। ऐसे में पंजाब की कोशिश हैदराबाद को हराकर अंक तालिका में टॉप-4 में पहुंचने पर होगी।
मोहाली पर पंजाब के खिलाफ हैदराबाद का सक्सेस रेट 80%
मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम पर दोनों के प्रदर्शन की बात करें तो वहां पर भी सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी है। इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मैच खेले गए हैं। इनमें से हैदराबाद 4 को जीतने में सफल रही है। किंग्स इलेवन पंजाब को सिर्फ एक मैच में ही जीत नसीब हुई है।
गेल ने पिछली बार हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाया था
पंजाब को हैदराबाद के खिलाफ यहां आखिरी जीत पिछले साल 19 अप्रैल को मिली थी। तब उसने हैदराबाद को 15 रन से हराया था। उस मैच में पंजाब ने क्रिस गेल के 104 रन की मदद से 20 ओवर में 3 विकेट पर 193 रन का स्कोर किया था। हैदराबाद 20 ओवर में 4 विकेट पर 178 रन ही बना पाई थी। इस मैच में भी पंजाब को गेल से वैसी ही पारी की उम्मीद होगी।
दोनों टीमों ने अपने-अपने पिछले मैच हारे
इस संस्करण में पंजाब को पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के हाथों 22 रन की हार मिली थी। हैदराबाद को मुंबई इंडियंस ने उसी के घर में 40 रन से हराया था। हालांकि, पंजाब ने घरेलू मैदान पर हुए अपने दोनों मैच जीते हैं। वह इस स्टेडियम पर 10 मई 2017 से नहीं हारी है। उसने इस मैदान पर आखिरी हार 8 मई 2017 को गुजरात लॉयंस के हाथों मिली थी। उसके बाद से उसने यहां 6 मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
किंग्स इलेवन पंजाब : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, अग्निवेश अयाची, सैम करन, क्रिस गेल, हरप्रीत बरार, मोएसेस हेनरिक्स, सरफराज खान, मनदीप सिंह, डेविड मिलर, मुजीब उर रहमान, मोहम्मद शमी, करुण नायर, दर्शन नलकांडे, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), केएल राहुल, अंकित राजपूत, सिमरन सिंह, एंड्रयू टॉय, वरुण चक्रवर्ती, हार्डुस विलजोएन।
सनराइजर्स हैदराबाद : भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), डेविड वॉर्नर, अभिषेक शर्मा, जॉनी बेयर्स्टो, खलील अहमद, रिकी भुई, बासिल थम्पी, श्रीवत्स गोस्वामी, मार्टिन गुप्टिल, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद नबी, शहबाज नदीम, टी. नटराजन, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान, ऋद्धिमान साहा, संदीप शर्मा, विजय शंकर, शाकिब अल हसन और बिली स्टेनलेक।

Friday, April 5, 2019
वीडियोकॉन पर 90000 करोड़ का कर्ज, देश का सबसे बड़ा दिवालिया केस हो सकता है
वीडियोकॉन ग्रुप पर बैंकों और दूसरे कर्जदाताओं के 90,000 करोड़ रुपए बकाया हैं। भारतीय बैंकिंग के इतिहास में यह कॉरपोरेट बैंकरप्सी (दिवालिया) का सबसे बड़ा मामला हो सकता है। न्यूज एजेंसी ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से गुरुवार को यह जानकारी दी।
ग्रुप की 2 कंपनियों पर बैंकों के 86125.68 करोड़ रुपए बकाया
वीडियोकॉन समूह की 2 प्रमुख कंपनियों वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड (वीआईएल) और वीडियोकॉन टेलीकम्युनिकेशन लिमिटेड (वीटीएल) पर एसबीआई समेत अन्य बैंकों का 59,451.87 करोड़ रुपए और 26,673.81 करोड़ रुपए का कर्ज है।
इसके अलावा 731 ऑपरेशनल क्रेडिटर्स (सप्लायर्स) की बकाया राशि अलग है। वीआईएल पर ऑपरेशनल क्रेडिटर्स के 3111 करोड़ 79 लाख 71 हजार 29 रुपए बाकी हैं। जबकि वीटीएल पर 1266 करोड़ 99 लाख 78 हजार 507 रुपए बाकी हैं।
वीडियोकॉन द्वारा लोन चुकाने में डिफॉल्ट करने पर पिछले साल एसबीआई ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में दिवालिया प्रक्रिया शुरू करवाई थी। इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (आईबीसी) के नियमों के मुताबिक कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर सस्पेंड कर दिए गए।
वीआईएल के 54 कर्जदाताओं में 34 बैंक शामिल हैं। इनमें से एसबीआई के सबसे ज्यादा 11,175.25 करोड़ रुपए बकाया हैं। वीटीएल के 34 कर्जदाताओं में भी एसबीआई के सबसे ज्यादा 4,605.15 करोड़ रुपए बकाया हैं।
वीआईएल का दूसरा बड़ा कर्जदाता बैंक आईडीबीआई है। उसके 9,561.67 करोड़ रुपए बाकी हैं। वीटीएल का दूसरा बड़ा बकायादार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया है। उसका 3,073.16 करोड़ रुपए का दावा है।
आईसीआईसीआई बैंक के वीआईएल पर 3,318.08 करोड़ और वीटीएल पर 1,439 करोड़ रुपए बकाया हैं। वीडियोकॉन को लोन मामले में सीबीआई ने इस साल जनवरी में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व एमडी और सीईओ चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर, वीडियोकॉन ग्रुप के प्रमोटर वेणुगोपाल धूत और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। चंदा कोचर पर भेदभाव के आरोप लगे हैं।
हार्दिक ने कहा, ''टीम की जीत में अहम योगदान देकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। यह मेरे लिए आसान नहीं था मैं अपने खेल को और निखारने पर काम कर रहा हूं। वर्ल्ड कप में मौका मिलने पर बेहतर प्रदर्शन करुंगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीतेगी।''
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 170 रन बनाए। वहीं, चेन्नई की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 133 रन ही बना सकी।
खेल डेस्क. आईपीएल के 15वें मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 37 रन से हरा दिया। मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमें ड्रेसिंग रूम में जा चुकी थी, तब चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अचानक वहां से उतरकर नीचे स्टैंड में आ गए। दरअसल, धोनी की एक बुजुर्ग महिला प्रशंसक उनका इंतजार कर रहीं थीं। उनके साथ एक युवती भी थी। धोनी उनके पास गए। दोनों से काफी देर तक बात की और तस्वीरें खिंचवाई।

Subscribe to:
Comments (Atom)