यहां प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए कृत्रिम बारिश कराई जा सकती है। बीते तीन हफ्तों में दिल्ली की एयर क्वालिटी में लगातार गिरावट आई है। एक वरिष्ठ अफसर के मुताबिक, बारिश के लिए कृत्रिम तरीके से बादल तभी बनाए जाएंगे जब वायुमंडलीय परिस्थितियां स्थिर होंगी। कृत्रिम बारिश इसी हफ्ते कराए जाने की योजना है। अगर मौसम से जुड़ी स्थितियां अनुकूल नहीं रहीं तो प्लान अगले हफ्ते तक टल सकता है। आर्द्रता और हवा की धीमी गति के चलते दिल्ली की एयर क्वालिटी मंगलवार को बेहद खराब कैटेगरी में (352) दर्ज की गई।
रासायनिक तरीके से बनाए जाते हैं बादल
कृत्रिम बादल बनाने के लिए सिल्वर आयोडाइड, ड्राई आइस और नमक का इस्तेमाल किया जाता है। वायुमंडल में मौजूदा बादल इन कृत्रिम बादलों को और सघन कर देते हैं, जिससे बारिश की संभावना बढ़ जाती है। 2016 में भी सरकार ने कृत्रिम बारिश कराने की योजना बनाई थी लेकिन ऐसा कराया नहीं जा सका। पिछले साल केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन ने हवा में धूल के कण कम करने के लिए हेलिकॉप्टर से पानी का छिड़काव करने का सुझाव दिया था।
दिल्ली छोड़ना चाहते हैं 35% लोग
लगातार बढ़ते प्रदूषण से परेशान होकर दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले 35 फीसदी लोग कहीं और बसना चाहते हैं। लोकल सर्किल नाम की एक एजेंसी ने द्वारा किए गए ऑनलाइन सर्वे में यह नतीजा सामने आया है। एजेंसी द्वारा 5 से 12 नवंबर के बीच कराए ऑनलाइन सर्वे में 12 हजार लोगों ने हिस्सा लिया था।
महिला टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले के साथ ही सेमीफाइनल लाइनअप तय हो गया। पहले सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज का सामना ऑस्ट्रेलिया और दूसरे में भारत का इंग्लैंड से होगा। 2009 में हुए पहले महिला टी-20 विश्व कप की चैम्पियन टीम इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का ट्रैक रिकॉर्ड खास प्रभावी नहीं है। दोनों टीमों के बीच अब तक 13 टी-20 मुकाबले खेले गए। इसमें से 10 में इंग्लैंड को जीत मिली और भारतीय टीम सिर्फ तीन में ही जीत हासिल कर पाई है।
आठ महीने पहले इंग्लैंड को हरा चुका है भारत
भारत के लिए अच्छी बात यह है कि इंग्लैंड के साथ आखिरी भिड़ंत में उसे जीत मिली थी। यह मैच इस साल 29 मार्च को मुंबई में खेला गया था। बल्लेबाजी में टॉप ऑर्डर का मजबूत प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की खासियत रही है।
टूर्नामेंट के टॉप-10 स्कोरर्स में चार भारतीय
टूर्नामेंट में आठ बल्लेबाज ही कुल 100 रन का आंकड़ा पार कर पाई हैं। इनमें से तीन भारत की हैं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 167 रन बनाकर टूर्नामेंट की सबसे सफल बल्लेबाज हैं। स्मृति मंधाना 144 रन बनाकर चौथे और मिताली राज 107 रन बनाकर 7वें नंबर पर हैं।
दूसरी ओर, इंग्लैंड की कोई भी बल्लेबाज टॉप-10 में नहीं है। गेंदबाजी में पूनम यादव आठ विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज की डीनड्रा डोट्टिन नौ विकेट लेकर पहले और न्यूजीलैंड की लेह कासपर्क दूसरे नंबर पर हैं।
बुधवार को होने वाले मैच में भारत के पास वनडे विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड से मिली हार का हिसाब चुकता करने का मौका भी होगा। 23 जुलाई, 2017 को खेले गए उस मैच में भारत को नौ रन से हराकर इंग्लैंड चैम्पियन बना था।
No comments:
Post a Comment